Indore News : इंदौर। इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कार का इस्तेमाल कर अफीम की तस्करी कर रहे थे।
Indore News : एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात को पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को चेकिंग के लिए रोका गया। जब कार की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से 463 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से आरोपी आलोक शर्मा और कमल पटेल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। जब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों से उनकी कार और जब्त की गई अफीम को कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों से यह जानने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है कि वे यह मादक पदार्थ कहां से लाए थे और इसकी डिलीवरी किसे करने जा रहे थे। इस गिरोह के तार कहाँ-कहाँ तक जुड़े हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।









