Korba Crime News : शराब के नशे में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा ली फांसी…

0
162
Korba Crime News
Korba Crime News

Korba Crime News : कोरबा, छत्तीसगढ़। कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के लैगा गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक ट्रक ड्राइवर पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

READ MORE : coal scam : कोयला घोटाला: कोर्ट ने EOW को भेजा नोटिस, पहले से टाइप्ड बयान पेश करने का आरोप, भूपेश बघेल बोले, “क्या जांच एजेंसियां सुपारी ले रही हैं?”

Korba Crime News : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संतराम यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि संतराम और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवादों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था।

शनिवार की शाम करीब 6 बजे संतराम ने शराब के नशे में धुत होकर एक बार फिर झगड़ा किया और गुस्से में आकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या करने के कुछ समय बाद ही उसने खुद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

READ MORE : CM Yadav Schedule Today : दिल्ली से अर्जेंट कॉल? जानें CM मोहन यादव का आज का तूफानी दौरा….

वारदात की सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दोनों पति-पत्नी के शवों को बरामद किया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here