MP News : भयंकर बाइक दुर्घटना : 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बाइक जलकर खाक

0
277

सुनील शर्मा/सीहोर – सीहोर जिले के दोराहा के पास, नेशनल हाईवे 46 पर एक गंभीर बाइक हादसा हुआ। 65 वर्षीय देवनारायण बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के अनुसार, मृतक बाइक सवार सड़क पर अपनी बाइक चला रहे थे, तभी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और गिरते ही उसमें आग लग गई। राहगीरों और पीछे से आ रहे ट्रक चालकों ने तुरंत उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

Read More : Armament Factory : आयुध निर्माणी जबलपुर – वर्क्स कमेटी में AIDEF का झंडा, 9 में से सभी 9 सीटों पर कब्जा

हालांकि हादसे में देवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत दोराहा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया।

Read More : CG News : सौरभ विश्वनाथ मिश्र ने रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की पेश

घटना के दौरान बाइक देखते ही देखते आग की लपटों में जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग पर काबू पाने के बाद ही इसकी पूरी स्थिति का आकलन किया जा सका।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here