CG News : RSS के 100वें शताब्दी वर्ष पर बलरामपुर में निकाला भव्य पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ किया कार्यक्रम सफल

0
301

बलरामपुर/चलगली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बलरामपुर जिले के चलगली मंडल में 11 अक्टूबर 2025 को भव्य पथ संचलन आयोजित किया गया। यह आयोजन 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना की याद में किया गया था, जब परम पूज्य श्री डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने इस बड़े हिंदू संगठन की नींव रखी थी।

कार्यक्रम की शुरुआत धान समिति केंद्र, चलगली से हुई, जहां स्वयंसेवकों ने पवित्र भगवा ध्वज के सामने पारंपरिक शाखा लगाकर पथ संचलन का शुभारंभ किया। 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए ग्राम वासियों का अभिवादन प्राप्त किया। बस्ती से गुजरते हुए ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

Read More : CG News : निलंबित कर्मचारियों की पदस्थापना पर नई गाइडलाइन, आदेश का कड़ाई से पालन अनिवार्य

पथ संचलन पूरे चलगली मंडल में आयोजित हुआ और समिति केंद्र, चलगली में इसका समापन किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में खंड माननीय संघचालक श्रीमान यूधन प्रसाद जायसवाल, जिला सेवा प्रमुख श्री कमलेश सिंह परमार, खंड कार्यवाह श्री देवी प्रसाद और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर चलगली के आचार्य रामसूरत दिनकर, खंड प्रचार प्रमुख आनन्द चौरसिया और अन्य स्वयंसेवक बंधु तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। उन्होंने अनुशासन और धैर्य का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया।

मुख्य वक्ता श्री तुलसीराम ने बौद्धिक उद्बोधन दिया, जिसमें संघ के उद्देश्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। आयोजन का समापन उत्साह और अनुशासन के साथ हुआ, जिसने शताब्दी वर्ष के समारोह को यादगार बना दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here