MP News : प्रेम प्रसंग में युवक ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, कार्रवाई की उठी मांग

0
118

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 39, ग्राम बलियरी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 20 वर्षीय युवक प्रेम शाह ने प्रेम संबंधों में उत्पन्न तनाव के चलते अपने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रेम शाह का कुछ समय से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवती किसी अन्य युवक के संपर्क में आने के बाद मृतक को ब्लैकमेल करने लगी और उससे पैसों की मांग की। परिजनों के अनुसार, युवती द्वारा झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के कारण प्रेम शाह गहरे मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की।

घटना के बाद परिजन युवक का शव लेकर बैढ़न कोतवाली पहुंचे और थाने में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी युवती और उसके साथी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

नगर पुलिस अधीक्षक पुन्नू परस्ते ने बताया, “मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here