Indore News: थानों की परफॉर्मेंस पर होगी अब सख्त मॉनिटरिंग, इंदौर पुलिस में ग्रेडिंग सिस्टम लागू, बेहतर प्रदर्शन पर इनाम और कमजोर पर कार्रवाई

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News: इंदौर : इंदौर शहर में अपराध पर प्रभावी रोकथाम और पुलिसिंग में दक्षता लाने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अब ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया है। इंदौर के सभी चार पुलिस जोन के 32 थानों को इस नई व्यवस्था के तहत हर महीने अंक दिए जाएंगे जो थाना रैंकिंग में नंबर वन आएगा उसे पुरस्कार मिलेगा वही जिस थाने का परफॉर्मेंस सबसे खराब होगा वहां के थाना प्रभारी सहित अधिकतर स्टाफ को 10 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

Indore News: पुलिस प्रणाली में कसावट लाने के लिए इस ग्रेडिंग में थानों की अपराध नियंत्रण क्षमता, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, केस डिस्पोज़ल, पेट्रोलिंग, संवेदनशील मामलों में रिस्पॉन्स टाइम सहित कई पैरामीटर शामिल रहेंगे। नई व्यवस्था के तहत शहर में अब थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, ताकि हर थाना बेहतर प्रदर्शन कर सके। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह का स्पष्ट निर्देश है कि जो थाना पहले स्थान पर आएगा उसे सम्मानित किया जाएगा, उसके स्टाफ को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य पुलिस बल को प्रेरित करना और जनता के बीच भरोसा बढ़ाना है, लेकिन दूसरी ओर, जो थाने लगातार लापरवाही दिखाएंगे और रैंकिंग में सबसे नीचे पाए जाएंगे,

Indore News: उनके लिए सख्त कार्रवाई का रोडमैप तैयार किया गया है। सबसे कम अंक पाने वाले थाना प्रभारी और प्रमुख अधिकारियों को दस दिनों की विशेष ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा, जिसमें उन्हें आधुनिक पुलिसिंग, अपराध विश्लेषण और केस प्रबंधन की उन्नत तकनीकें सिखाई जाएंगी। यदि इसके बाद भी थाने की कार्यशैली में सुधार नहीं होता है, तो कमिश्नरेट ने साफ कर दिया है कि संबंधित थाना प्रभारी को सस्पेंड तक किया जा सकता है। शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है। ग्रेडिंग सिस्टम के लागू होने के बाद अब थानों में न केवल प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, बल्कि जनता को भी तेज, प्रभावी और जवाबदेह पुलिस सेवा मिलने की उम्मीद है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *