Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : अस्पताल की ओपीडी में आभा एप से पंजीयन करने...

Rewa News : अस्पताल की ओपीडी में आभा एप से पंजीयन करने के बाद काउंटर से पर्ची लेने के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने की युवक से मारपीट, महिला से की बदसलूकी, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Rewa News
Rewa News

Rewa News : रीवा : शनिवार की सुबह संजय गांधी अस्पताल के ओपीडी में आभा ऐप से रजिस्ट्रेशन करने के बाद पर्ची निकलवाने के लिए कतार में लगे युवक के साथ अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने मारपीट कर दी इसी दौरान वहां मौजूद लोगों में से किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

READ MORE: Indore News : शादी का झांसा देकर युवती से बनाए अवैध संबंध, आरोपी गिरफ्तार: इंदौर पुलिस ने किया मामला दर्ज

 

 

Rewa News : बताया जा रहा है कि मनीक्वार के करीब स्थित रेरुआ गांव से पुष्पेंद्र पटेल नाम का युवक अपने बड़े भाई और भाभी को लेकर ओपीडी पर्ची कटाने के लिए आभा एप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद लाइन में लगा था इसी दौरान वहां पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने युवक के भाई के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी सुरक्षा कर्मियों ने बदसलूकी करने में कोई कोताही नहीं की, बाद में पीड़ित युवक ने सीएमओ ऑफिस पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here