Indore News : शादी का झांसा देकर युवती से बनाए अवैध संबंध, आरोपी गिरफ्तार: इंदौर पुलिस ने किया मामला दर्ज

Indore News : इंदौर : इंदौर हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

READ MORE: Indore News : दिल दहला देने वाली घटना, महिला ने अपने 5 माह के बच्चे के साथ शरीर पर एसिड डालकर की ख़ुदकुशी

Indore News : पुलिस के अनुसार, पीड़िता की उम्र लगभग 23 से 24 वर्ष है और वह मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली है। पिछले डेढ़ वर्ष से वह इंदौर में एक बीपीओ कंपनी में कार्यरत थी और यहीं पर किराए से रह रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी रवि सोनी निवासी दतिया (गठिया) से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर पीड़िता के साथ लिव-इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया।

Indore News : पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने विवाह का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी रवि सोनी फिलहाल इंदौर के शिवपुरी कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में रह रहा था और ‘राहुल सिंह’ नाम से एक निजी फर्म में कार्यरत था। हीरानगर थाना पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories