Coldrif Cough Syrup : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कफ सिरप से बच्चों की मौत पर जनहित याचिका

0
161
Supreme Court News:
Supreme Court News:

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से हुई 26 बच्चों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज जनहित याचिका को खारिज कर दिया। वकील विशाल तिवारी ने इस याचिका में राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या एक्सपर्ट कमेटी से जांच कराने की मांग की थी।

याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए और जहरीले रसायन डाई एथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की बिक्री पर सख्त नियम बनाए जाएं।

Read More : रायपुर में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार EV बाइक खड़े पिकअप से जा टकराई, 1 युवक की मौत…

याचिका में पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने, विभिन्न राज्यों में दर्ज मुकदमे एक ही स्थान पर ट्रांसफर कर जांच कराने, दोषी कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने और उनके संचालन पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई थी।

केंद्र सरकार ने इस याचिका का विरोध किया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में कार्रवाई करने में सक्षम है और राज्य को जांच नहीं करने देना अविश्वास करना होगा।

Read More : SDOP Pooja Pandey : सिवनी हवाला मामला : 1.45 करोड़ की अवैध राशि मामले में SDOP और 9 अधिकारी सस्पेंड

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई और जस्टिस बीआर गवई ने याचिकाकर्ता से पूछा कि अब तक कितनी पीआईएल दाखिल की हैं। याचिकाकर्ता ने आठ से दस की संख्या बताई। इसके बाद कोर्ट ने बिना कोई टिप्पणी किए याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के साथ ही मामले की जांच फिलहाल राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में ही बनी रहेगी।

Share The News
Previous articleरायपुर में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार EV बाइक खड़े पिकअप से जा टकराई, 1 युवक की मौत…
Next articleMP Bhopal News : भोपाल के बाजार में आखिर क्यों मचा हैं बवाल….
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here