सिंगरौली, मध्य प्रदेश। नौकरी लगाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने वाले नेताओं को आज स्थानीय लोगों के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा। सिंगरौली के गोरबी क्षेत्र के गोरबी बी ब्लॉक में, एक महिला नेत्री सहित लोगों के समूह को लोगों ने दौड़ा लिया, जिसमें से 4 नेताओं की जमकर पिटाई कर दी गई।
READ MORE : Sai Cabinet Meeting Today : आज साय कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फैसला…..
इन नेताओं ने कथित तौर पर स्थानीय लोगों को गोरबी बी ब्लॉक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे भारी पैसे वसूले थे। जब लोगों को ठगी का एहसास हुआ और उनकी नौकरी नहीं लगी, तो उन्होंने इन नेताओं को घेर लिया। इस दौरान महिला नेत्री तो किसी तरह मौके से बच निकलने में कामयाब रही, लेकिन बाकी चार नेता स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गए।
READ MORE : Ayodhya News :अयोध्या में भीषण धमाका: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मकान जमींदोज, चार लोगों की दर्दनाक मौत
गुस्साए लोगों ने उनकी वेदम पिटाई की और इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग नेताओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिख रहे हैं, जिसमें यह भी सामने आया है कि इन नेताओं ने एक सचिव के साथ भी धक्का-मुक्की की थी। फिलहाल, इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।











