HomeMadhya PradeshSingrauli News: नगर निगम क्षेत्र में छठवें दिन मवेशी पकड़ने की कार्रवाई...

Singrauli News: नगर निगम क्षेत्र में छठवें दिन मवेशी पकड़ने की कार्रवाई जारी — पालतू पशुओं को सड़क पर न छोड़ें, निगम की सख्त अपील

Date:

Related stories

सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त श्रीमती रूपाली द्विवेदी के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में आवारा मवेशियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। यह अभियान शहर की स्वच्छता बनाए रखने, यातायात सुचारू करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत सभी मवेशियों को सुरक्षित रूप से गौशाला पहुंचाया गया, जिससे मुख्य मार्गों पर आवागमन सुचारू हुआ। स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती रूपाली द्विवेदी के दिशा-निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक कैलाश शाह, अजय मिश्रा, स्वच्छता पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार और सफाई कर्मी अभियान में सक्रिय रहे।

Read More : Balod News: ग्रामीण औद्योगिक पार्क छह माह से बंद: 20 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं, मिलेट्स चिक्की उत्पादन दोबारा शुरू करने की मांग

सहायक आयुक्त एवं स्वच्छता नोडल श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नगर क्षेत्र में पाए जाने वाले मवेशियों को नियमित रूप से उठाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क पर छोड़े गए मवेशी न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं, बल्कि नागरिकों और स्वयं गायों के लिए भी खतरा बनते हैं। सड़क पर घूमते मवेशी कई बार दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिनमें कई गायें घायल होकर दम तोड़ देती हैं।

Read More : MP News : प्रभारी नहीं करा पा रहे नो एंट्री नियमों का पालन, खुलेआम दौड़ रहे भारी वाहन

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें, अन्यथा जुर्माने एवं विधिक कार्यवाही की जाएगी। संबंधित स्वच्छता निरीक्षक, सफाई दरोगा और स्वच्छता टीमों ने इस कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई। यह अभियान नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास का हिस्सा है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here