Gwalior News : वकीलों का भड़का आक्रोश, जिला न्यायालय के बाहर कलेक्टर और एसपी का फूंक दिया पुतला

Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में जिला न्यायालय के बाहर वकीलों ने कलेक्टर एसपी का पुतला दहन किया . हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से नाराज हैं होकर आज प्रशासन और पुलिस का पुतला जलाया गया.

Gwalior News : जिला कोर्ट के बाहर जोरदार प्रदर्शन भी किया, सीनियर अधिवक्ता एवं पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने डॉ आंबेडकर के खिलाफ एक टिप्पणी की थी जिसे पुलिस के द्वारा विवादित बताया गया और उन पर मामला दर्ज कर दिया गया था,

Gwalior News : इस पूरे मामले में वकीलों का कहना है कि.. प्रशासन के द्वारा बिना तथ्यों की जांच किए हुए बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है.. हमारे द्वारा विरोध किया गया है.. प्रशासन से मांग करते हैं ..कि जो लोग हमारे देवी देवताओं को गाली गलौज कर रहे हैं ..उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए.. 15 तारीख को जो लोग सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे हैं उनका स्वागत है.. वे लोग एक लाख जूते लाने की बात कह रहे हैं .. हम उनको 2 लाख से विदा कर देंगे..ग्वालियर घुस नहीं पाएंगे अगर ग्वालियर तो उनका चैलेंज के साथ स्वागत है..

 

Gwalior News : इस मामले में पुलिस का कहना है.. कि अभिभाषक संघ के द्वारा मिश्रा जी पर जो मामला दर्ज किया गया है ..उसके विरोध में प्रदर्शन किया गया है ..उन्होंने कहा है कि यह FIR झूठी की गई है.. उसमें खात्मा लगाया जाए.. पुलिस के द्वारा अनिल मिश्रा जी को नोटिस दिया गया है.. लेकिन उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया है.

Gwalior News : उनका जवाब आ जाएगा उसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनको विवेचना में शामिल किया जाएगा… उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी. ग्वालियर में अंबेडकर की प्रतिमा हाईकोर्ट में लगे को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था.. यह विवाद अब थमने का नाम नहीं दे रहा है..

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories