Tuesday, August 25, 2026
Home National Bihar News:अनोखा प्रेम प्रसंग…बुढ़ापे में फिर खिला बचपन का प्यार, एक महिला...

Bihar News:अनोखा प्रेम प्रसंग…बुढ़ापे में फिर खिला बचपन का प्यार, एक महिला को 60 साल के वकील के साथ हुआ मोहब्बत, जानिए ​फिर क्या हुआ

Bihar News
Bihar News

Bihar News:बिहार:बिहार के पूर्णिया जिले से एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है, जहां बचपन की मोहब्बत ने उम्र के पचास-पार होने के बाद फिर से रफ्तार पकड़ ली। यह कहानी एक 60 वर्षीय वकील और 50 वर्षीय महिला डॉक्टर की है, जिनकी दोस्ती बचपन में शुरू हुई थी और समय के साथ प्यार में बदल गई। लेकिन सामाजिक बंदिशों के चलते दोनों को अलग होना पड़ा।

Bihar News:समय ने करवट बदली और उम्र की ढलान पर दोनों की राहें फिर से टकरा गईं। प्रेम फिर से जाग उठा और इस बार उन्होंने समाज की परवाह किए बिना साथ जीने का फैसला कर लिया। दोनों घर-परिवार को छोड़ सहरसा भाग गए।

Bihar News:इस घटना के बाद दोनों के परिवारों में हड़कंप मच गया। महिला के डॉक्टर पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए वकील पर अपहरण का आरोप लगाया। पति ने बताया कि वकील अक्सर उसके क्लीनिक से जाने के बाद उसकी पत्नी से मिलने आता था और मना करने पर भी नहीं माना। पति का कहना है कि उसके दो बेटे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं और बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है — ऐसे में परिवार की सामाजिक छवि को गहरा आघात पहुंचा है।

 

READ MORE: महिला सूबेदार से बदसलूकी, युवक ने दी वर्दी उतरवाने की धमकी…वीडियो वायरल

 

Bihar News:पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू की और अंततः दोनों को सहरसा से बरामद कर लिया गया।बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर की शादी सालों पहले एक प्रतिष्ठित चिकित्सक से हुई थी, लेकिन वकील से उनका संपर्क कभी पूरी तरह टूटा नहीं। अब जब उम्र के इस मोड़ पर उन्होंने फिर साथ चलने का निर्णय लिया, तो यह फैसला पूरे समाज के लिए एक चर्चा का विषय बन गया है। मामला अभी भी पुलिस जांच के दायरे में है, और वकील पर दर्ज अपहरण की FIR को लेकर कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 

READ MORE: Nusrat Faria Arrested : बांग्लादेश में सियासी उथल-पुथल के बीच अभिनेत्री नुसरत फारिया गिरफ्तार

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here