ujjain News : उज्जैन /राजेश व्यास : उज्जैन: छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत की घटना के बाद, उज्जैन में स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के लिए उपयोग होने वाले कफ सिरप की बिक्री और उपलब्धता को लेकर बड़ा अभियान छेड़ दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अशोक खंडेलवाल के निर्देश पर, पिछले दो दिनों में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के 40 से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर सघन जाँच की गई है।
ujjain News : इस सर्चिंग अभियान के दौरान, गुजरात की कंपनी द्वारा निर्मित दो मेडिकल स्टोर्स पर कफ सिरप पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। जाँच के लिए इन सिरप के सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। CMHO डॉ. खंडेलवाल ने स्पष्ट किया है कि जाँच में दोषी पाए जाने पर संबंधित मेडिकल संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ujjain News : विभाग की टीमें आज भी लगातार ऐसे मेडिकल स्टोर्स पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं जो बाल रोग विशेषज्ञ (शीश रोग विशेषज्ञ) डॉक्टरों के क्लीनिक के पास हैं और जहाँ बच्चों की दवाइयाँ मुख्य रूप से उपलब्ध होती हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल उज्जैन जिले में ऐसा कोई प्रतिबंधित (पाबंद) कफ सिरप नहीं मिला है जो अवैध तरीके से बेचा जा रहा हो।
ujjain News : मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टोर संचालकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे बच्चों को ऐसी कोई भी दवाई न लिखें और न ही बेचें, जिससे उनके स्वास्थ्य को किसी भी प्रकार का नुकसान हो सकता हो। यह अभियान शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी चलाया जा रहा है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।











