Tuesday, August 25, 2026
Home Madhya Pradesh मरीजों और स्थानीय लोगों की सेहत से खिलवाड़, देखें वीडियो…

मरीजों और स्थानीय लोगों की सेहत से खिलवाड़, देखें वीडियो…

भोपाल  | भोपाल के एम्स अस्पताल के पास पराली जलाने का वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल से महज 8-10 कदम की दूरी पर खेत में खुलेआम पराली जलाई जा रही है। इस घटना के बाद पूरा इलाका धुएं की चपेट में आ गया, जिससे अस्पताल के मरीजों, स्टाफ और आसपास के रहवासियों की सेहत को खतरा उत्पन्न हो गया है।

पराली जलने से न सिर्फ अस्पताल प्रभावित हुआ, बल्कि पास की कॉलोनियों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी प्रदूषण का असर साफ दिखाई दिया। लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और असहजता की शिकायतें हुईं।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने पराली जलाने पर स्पष्ट रोक लगा रखी है। इसके बावजूद खुलेआम नियमों की अनदेखी कर पराली जलाई गई, जो न केवल गैरकानूनी है बल्कि मानव जीवन के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।

प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि अस्पताल के इतने नजदीक होने के बावजूद इस घटना को कैसे नजरअंदाज किया गया। स्थानीय लोग इस पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here