Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh Viral Video : कांकेर की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, स्कूटी पर रोमांस...

Viral Video : कांकेर की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, स्कूटी पर रोमांस करते युवक-युवती का वीडियो वायरल…

Viral Video
Viral Video

Viral Video : कांकेर, छत्तीसगढ़। कांकेर शहर की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूटी पर रोमांस करते हुए एक युवक-युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय नागरिकों के बीच गुस्सा पैदा कर दिया है।

READ MORE : Rewa News: रीवा में आकाशीय बिजली से झुलसे किशोर की मौत पर जांच रिपोर्ट आई सामने: विभागों के बीच समन्वय की कमी बनी मौत की वजह, अधीक्षक ने की कार्रवाई पर टालमटोल

Viral Video : वीडियो में साफ दिखी असहज करने वाली हरकतें

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो तब बनाया गया जब कार में सवार एक व्यक्ति ने स्कूटी पर बैठे इस जोड़े की हरकतों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूटी चला रहे युवक के पीछे बैठी युवती उससे गले मिल रही है और अत्यधिक नज़दीकी बढ़ा रही है। न केवल यह दृश्य राहगीरों के लिए असहज करने वाला था, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह तेजी से फैल गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)

 

बिना नंबर प्लेट की स्कूटी

वायरल वीडियो में एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है: कपल जिस स्कूटी पर सवार होकर रोमांस कर रहा था, उसमें नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी, जो मोटर वाहन नियमों का भी उल्लंघन है।

READ MORE: Sehore News : सीहोर में गौ-तस्करी मामले पर बवाल: आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की मांग, दोराहा-झरखेड़ा बाजार बंद

नागरिकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के वायरल होते ही स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की अशोभनीय हरकतें न केवल सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को भी गलत संदेश देती हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here