Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : आबकारी टीम पर हमला: शराब तस्कर ने की मारपीट,...

CG NEWS : आबकारी टीम पर हमला: शराब तस्कर ने की मारपीट, फरार आरोपी की तलाश जारी

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में आबकारी विभाग की टीम पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव अपनी टीम के साथ अवैध शराब बिक्री करने वालों के ठिकाने पर रेड कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान शराब तस्कर ने टीम पर हमला कर दिया, जिससे उपनिरीक्षक के कपड़े भी फट गए। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ पलारी थाना में गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 

CG NEWS : वहीं धमतरी जिले में शराब दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला दानीटोला की शराब दुकान का है, जहां 5 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने छत तोड़कर शराब और नकदी चोरी कर ली थी। प्रार्थी दुर्गेश सोनकर की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कृष्णा निर्मलकर को हिरासत में लिया।

CG NEWS : पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि चोरी की गई शराब का कुछ हिस्सा उसने पी लिया और नकदी खर्च कर दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर से व्हाइट रैबिट और सेवन हावर्स ब्रांड की शराब के पौवे और 1000 रुपये नकद जब्त किए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here