Friday, May 1, 2026
30.1 C
Raipur

CG Big News : अरबों के घोटाले का पर्दाफाश : मिस्टर मिंट क्रिप्टो मामले में अंबिकापुर से डायरेक्टर गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई रवाना…

CG Big News : सरगुजा, छत्तीसगढ़। देश भर के लगभग 1 करोड़ निवेशकों से अरबों रुपये की ठगी से जुड़े क्रिप्टो करेंसी घोटाले में मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान बलविंदर सिंह (बल्ली) के रूप में हुई है, जो यूथ कांग्रेस के बड़े पदों पर भी रह चुके हैं।

READ MORE : Sehore News : सीहोर में गौ-तस्करी मामले पर बवाल: आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की मांग, दोराहा-झरखेड़ा बाजार बंद

CG Big News : मुंबई पुलिस ने अंबिकापुर से किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, ‘मिस्टर मिंट’ क्रिप्टो करेंसी नामक संस्था पर देशभर के निवेशकों से अरबों रुपये की ठगी का आरोप है। बलविंदर सिंह (बल्ली) इस संस्था में अन्य लोगों के साथ डायरेक्टर के रूप में शामिल थे।

मुंबई पुलिस को बलविंदर की लंबे समय से तलाश थी। मुंबई पुलिस की एक टीम ने आज अंबिकापुर के बोरी पारा स्थित उनके मकान से उन्हें गिरफ्तार किया। बलविंदर को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई पुलिस आगे की पूछताछ के लिए रवाना हो गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद इस बड़े घोटाले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

इससे पहले, मुंबई पुलिस और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने इसी मामले में जुलाई माह में रायपुर के बेबीलोन होटल से प्रमोद साहू और राहुल भदोरिया को भी गिरफ्तार किया था।

READ MORE : Jabalpur News : लंबित वेतन को लेकर सफाई कर्मियों ने किया अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर कचरा फैलाकर दिया धरना

सेलिब्रिटीज से प्रचार और फर्जी दस्तावेज

मिस्टर मिंट के संचालकों ने निवेशकों को झांसा देने के लिए फर्जी क्रिप्टो करेंसी टोकन और कृत्रिम एक्सचेंज बनाए थे। ठगी को विश्वसनीय बनाने के लिए:

  • कंपनी ने सेबी (SEBI) और आरबीआई (RBI) जैसी नियामक संस्थाओं के नाम पर जाली दस्तावेज दिखाए और निवेश पर भारी मुनाफे का वादा किया।
  • ठगी को बढ़ावा देने के लिए हरभजन सिंह और साइना नेहवाल जैसे सेलिब्रिटीज से प्रचार कराया गया।
  • कंपनी ने विडमेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी भी रजिस्टर कराई और दावा किया कि उसे सेबी और आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त है।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बलविंदर छाबड़ा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और बताया कि यह कार्रवाई महाराष्ट्र में दर्ज आर्थिक अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों से जुड़ी है। मुंबई पुलिस ने देशभर के निवेशकों से अपील की है कि यदि उन्होंने मिस्टर मिंट में निवेश किया है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर क्राइम सेल से संपर्क करें।


Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : बुरहानपुर में गर्मी बनी आफत! आगजनी में 40 एकड़ फसल जलकर राख

बुरहानपुर :  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में भीषण...

Related Articles

Popular Categories