Thursday, October 8, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : लंबित वेतन को लेकर सफाई कर्मियों ने किया अनोखा...

Jabalpur News : लंबित वेतन को लेकर सफाई कर्मियों ने किया अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर कचरा फैलाकर दिया धरना

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : निगम में पदस्थ ठेका सफाई कर्मियों ने 4 माह से लंबित वेतन को लेकर रांझी दर्शन सिंह तिराहें में बुधवार सुबह 9 बजे अनोखा प्रदर्शन करते हुए मुख्य सड़क पर चारो तरफ कचरा फैलाते हुए धरना दे दिया।वही धरने की खबर लगते ही सफाई कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुँचे और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

Jabalpur News : इस दौरान निगम एडिशनल कमिश्नर और एमआईसी सदस्य सफाई कर्मियों को समझाने की कोशिश करते हुए नजर आए।एडिशनल कमिश्नर ने सफाई कर्मियों को आश्वासन दिया की शनिवार तक उन्हें 1 माह का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा की जिस ठेकेदार के द्वारा ठेका लिया गया था।उसके काम को लेकर उसे टर्मिनेट कर दिया गया था जिसके कारण उसने कोर्ट में केश दायर कर स्टे ले लिया।जिसके कारण भुगतान नही हो पा रहा है।वही आश्वासन के बाद भी ठेका सफाई कर्मियों 2 महीने के वेतन दिए जाने की मांग पर अड़े रहे।

 

Jabalpur News : जहा सफाई कर्मी जागृति ने कहा उन्हें सिर्फ आश्वाशन दिया जा रहा है।4 महीने से वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्तिथी इतनी खराब हो चुकी है की घर में अन्न का दाना नही है।कर्ज लेकर उन्हें बच्चो की फीस और खाने का इंतजाम करना पड़ रहा है।वही कांग्रेस नेता सोनू दुबे ने कहा की सफाई कर्मी जो लोगो के घरों की गंदगी उठाते है शहर को साफ करते है।

 

Jabalpur News : उन्ही मजबूर सफाई कर्मियों को सम्मान मिलना चाहिए लेकिन सम्मान की जगह उन्हें 4 महीने से पेमेंट नही दी जा रही।और स्थानीय विधायक यहाँ महिलाओ का सम्मान कर साड़ियां बांट रहे है।विधायक अशोक रोहाणी को सम्मान करना है इन सफाई कर्मी महिलाओ का करे और उनके वेतन दिलाये जाने के लिए समर्थन में खड़े हो लेकिन उन्हें सफाई कर्मियों से कोई लेना देना नही।वही काफि देर चले हंगामे के बाद आखिरकार शनिवार को 2 माह के वेतन दिलवाए जाने की सहमति पर धरना समाप्त किया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here