Thursday, October 8, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior JCB की जंग : ग्वालियर में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2...

JCB की जंग : ग्वालियर में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 इनामी बदमाश अरेस्ट, पिस्टल और i20 कार जब्त…

JCB की जंग
JCB की जंग

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने आपसी विवाद में गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दो-दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त i20 कार, एक देशी कट्टा, एक पिस्टल और कुछ राउंड भी जब्त किए हैं।

READ MORE : CG NEWS: रायपुर में बैन कफ सिरप और नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: चार आरोपियों को 10-10 साल कैद, एक को 6 साल की सजा

JCB मशीन के काम को लेकर था विवाद

यह पूरा मामला शहर के शिरोल थाना इलाके का है। फरियादी मुकेश रजक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी मां के पैर में चोट लगने के कारण घर आए रिश्तेदारों के साथ बैठे थे, तभी आरोपी संजू गुर्जर और महेंद्र गुर्जर उनकी घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे।

जब उन्हें रोका गया, तो दोनों आरोपी अपनी i20 कार से पिस्टल और कट्टा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फरियादी और अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

घटना के पीछे की मुख्य वजह JCB मशीन के काम को लेकर आपसी रंजिश थी। आरोपियों के पास भी JCB मशीन है और वे नहीं चाहते थे कि फरियादी उनके गांव में काम करे।

READ MORE : CG NEWS: बिरनपुर हिंसा केस: विधायक ईश्वर साहू समेत 23 गवाहों के बयान शुरू, CBI ने खोले नए राज़

घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी

फरियादी की शिकायत पर शिरोल थाने में FIR दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर इन फरार चल रहे इनामी आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस अब पकड़े गए दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here