Wednesday, May 6, 2026
31.1 C
Raipur

Sarkari Yojana : रायपुर माताओं को स्वास्थ्य और संबल दे रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

Sarkari Yojana : रायपुर, 07 अक्टूबर 2025 | मातृत्व हर स्त्री के जीवन का सबसे पवित्र और भावनात्मक अनुभव होता है, लेकिन यह अनुभव अनेक जिम्मेदारियों और चुनौतियों से भरा होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार, उचित चिकित्सकीय देखभाल और मानसिक संबल की आवश्यकता होती है, परंतु आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सब उपलब्ध कराना कठिन होता है।

READ MORE : PCC Chief Jitu Patwari : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी का संदेश : ‘कुर्सी आम आदमी के लिए है, पार्टी के लिए नहीं’

Sarkari Yojana : ऐसे में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है।
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017 में प्रारंभ की गई इस योजना का उद्देश्य है हर मां को मिले पोषण, सुरक्षा और सम्मान। योजना के अंतर्गत प्रथम गर्भावस्था में महिलाओं को 5000 रूपए की राशि दो किश्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाती है।

साथ ही पात्र बालिका के जन्म पर 6000 रुपए की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहयोग माताओं को गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल और पोषण प्राप्त करने में मदद करता है।
बेमेतरा जिले के परियोजना बेरला के देवरबीजा-01 सेक्टर में सैकड़ों माताएँ इस योजना का लाभ उठा रही हैं।

Sarkari Yojana

ग्राम डंगनिया बी की श्रीमती मोनिका ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ने उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिली सहायता से मैंने गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लिया, डॉक्टर से नियमित जांच कराई और बच्चे के जन्म के बाद उसके स्वास्थ्य पर ध्यान दिया। आज मैं और मेरा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ने महिलाओं में न केवल आत्मनिर्भरता की भावना जगाई है, बल्कि उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई है। योजना की लाभार्थी महिलाएं अब अन्य गर्भवती माताओं को भी प्रेरित कर रही हैं कि वे समय पर पंजीकरण कर योजना से जुड़ें।

READ MORE : Gwalior : रात के सन्नाटे में ताबड़तोड़ गोलीबारी, घर में सो रहे परिवार ने बचाई जान; आरोपी की तलाश जारी

जिला बेमेतरा सहित प्रदेश के सभी जिलों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाएँ योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। विभाग का उद्देश्य “स्वस्थ मां – स्वस्थ शिशु – स्वस्थ भारत” के लक्ष्य को साकार करना है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृत्व की गरिमा और सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक पहल है। इस योजना ने प्रदेश की लाखों माताओं को आर्थिक और मानसिक संबल प्रदान किया है, जिससे वे अपने शिशु के बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकी हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories