PCC Chief Jitu Patwari : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी का संदेश : ‘कुर्सी आम आदमी के लिए है, पार्टी के लिए नहीं’

0
141

भोपाल : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और PCC चीफ जीतु पटवारी ने हाल ही में कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति आईएएस बनता है, तो वह बहुत मेहनत और ट्रेनिंग के बाद इस पद तक पहुँचता है। उन्हें सर्विस रूल बुक दी जाती है, और उसी के अनुसार शासन-प्रशासन चलाना होता है।

पटवारी ने आरोप लगाया कि देखा गया है कि 70 से 90 प्रतिशत आईएएस अधिकारी जो जिलों में तैनात होते हैं, वे अपने काम में सरकार का पक्ष लेकर विपक्ष पर प्रतिकूल रवैया अपनाते हैं। उनका कहना था कि ऐसे अधिकारियों को यह समझना चाहिए कि कुर्सी आम आदमी के लिए होती है, न कि किसी पार्टी या विचारधारा के लिए।

Read More : Indore News : आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर प्रशासन और पुलिस ने की जांच, सतर्कता बढ़ाई

पटवारी ने चेतावनी दी कि जो अधिकारी “चड्डी पहन कर घूम रहे हैं”, उन्हें अपनी ज़िम्मेदारी और नियमों के हिसाब से काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि सर्विस रूल बुक के अनुसार पालन करें, और समय-काल व परिस्थिति का ध्यान रखते हुए निष्पक्ष प्रशासन सुनिश्चित करें।

Read More : Rewa News : RSS शताब्दी समारोह – रीवा में भव्य पथ संचलन, 1000 से अधिक स्वयंसेवक शामिल

उनका संदेश साफ था – प्रशासनिक पद का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और आम जनता की सेवा सर्वोपरि होनी चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here