Tuesday, May 26, 2026
32.1 C
Raipur

हैवानियत की हद : स्कूल से लौट रही किशोरी को सड़क किनारे बंधक बनाकर दुष्कर्म…

रीवा, मध्य प्रदेश। रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग किशोरी को सड़क किनारे बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के बाद फरार हुए समुदाय विशेष के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

READ MORE : जबलपुर नगर निगम में हंगामा : ठेका सफाई कर्मियों को 4 महीने से पेमेंट के नाम पर सिर्फ मिला आश्वाशन…

सड़क किनारे खेत में हुई दरिंदगी

जानकारी के अनुसार, किशोरी स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल अपने घर लौट रही थी। तभी सड़क किनारे, खेत के पास समुदाय विशेष के एक युवक ने उसे पकड़ा और बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

किशोरी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे। उन्होंने किशोरी से घटना की जानकारी ली और तत्काल गढ़ पुलिस को सूचित किया।

आरोपी उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था

घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और पीड़िता किशोरी के बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था और सीमावर्ती उत्तर प्रदेश में फरार होने की फिराक में लगा था।

READ MORE : CG Politics : भाजपा ने कांग्रेस पर अपराधियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप, डॉ. नवीन मार्कण्डेय बोले – कांग्रेस नेता ‘चड्‌डी-बनियान गिरोह’ जैसे, राजनीति का अपराधीकरण कर रहे हैं

गढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories