Kolkata News : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर एक जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना मालदा जिले के नागराकाटा इलाके में उस वक्त हुई जब सांसद खगेन मुर्मू बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लौट रहे थे। हमले में सांसद के सिर में गंभीर चोट आई है और उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। इलाज के लिए उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
Kolkata News : भीड़ ने काफिले पर किया हमला
Kolkata News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुर्मू के काफिले पर अचानक भीड़ ने **पत्थर, चप्पल, जूते और लाठी-डंडों से हमला** कर दिया। काफिले में मौजूद अन्य नेताओं को भी निशाना बनाया गया। हालांकि विधायक शंकर घोष हमले में बाल-बाल बच गए। हमले के दौरान कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।
Kolkata News : टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप
Kolkata News : बीजेपी विधायक शंकर घोष ने इस हमले के पीछे **टीएमसी की साजिश** होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया हमला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी के जनसेवा कार्य ऐसे हमलों से रुकने वाले नहीं हैं।
Kolkata News : बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया
Kolkata News : घटना के बाद बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घटना का वीडियो साझा करते हुए टीएमसी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, “बंगाल में टीएमसी का जंगल राज है। उत्तर मालदा से दो बार सांसद रह चुके खगेन मुर्मू पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया।”
Kolkata News : पुलिस ने शुरू की जांच
Kolkata News : हमले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
Kolkata News : गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और टीएमसी व बीजेपी के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हमले की यह घटना राजनीतिक टकराव को और उग्र कर सकती है। इस हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होने की संभावना है।
(1).jpg)











