MP News : गीतकार प्रसून जोशी को मिलेगा MP का ‘किशोर कुमार सम्मान 2024’, 14 अक्टूबर को खंडवा में होगा समारोह

भोपाल। प्रख्यात गीतकार, कवि और लेखक प्रसून जोशी को मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2024 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें गीत लेखन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

राज्य संस्कृति विभाग के निदेशक एनपी नामदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अक्टूबर को खंडवा में आयोजित समारोह में प्रसून जोशी को यह सम्मान प्रदान करेंगे। खंडवा महान गायक किशोर कुमार का जन्मस्थान होने के कारण इस सम्मान समारोह की विशेष अहमियत है।

Read More : strawberry farming : स्ट्रॉबेरी खेती पर सरकार दे रही 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन

यह दो दिवसीय समारोह 13 अक्टूबर से खंडवा में शुरू होगा। पहले दिन स्थानीय गायक-कलाकार सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगे। मध्य प्रदेश सरकार हर साल किशोर कुमार सम्मान उन हस्तियों को प्रदान करती है, जिन्होंने अभिनय, पटकथा लेखन, गीत लेखन और फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।

इस सम्मान के तहत 5 लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार साल 1997 से दिया जा रहा है और कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया जाता रहा है।

Read More :CG News : बिलाईगढ़ थाना प्रभारी पर झूठी खबर और वसूली के आरोप में कथित पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज

प्रसून जोशी इस सम्मान को पाने वाले प्रतिष्ठित फिल्मी हस्तियों की लंबी सूची में शामिल होंगे। इससे पहले ऋषिकेश मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, गुलजार, कैफी आजमी, अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर, यश चोपड़ा, देव आनंद, धर्मेंद्र, राजकुमार हिरानी जैसी दिग्गज हस्तियों को यह सम्मान मिल चुका है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य के गणमान्य अधिकारी इस भव्य समारोह में उपस्थित रहेंगे और प्रसून जोशी को सम्मानित करेंगे, जिससे खंडवा और मध्य प्रदेश के कला प्रेमियों के लिए यह आयोजन यादगार बन जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories