Virtual Museum : मध्यप्रदेश में पहली बार वर्चुअल म्यूजियम का शुभारंभ….

Parivesh

भोपाल | Virtual Museum : अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी भोपाल स्थित स्टेट म्यूजियम में ‘संग्रहालय मेला’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेले का उद्घाटन किया और मध्यप्रदेश के पहले इमर्सिव हेरिटेज वर्चुअल म्यूजियम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “उज्जैन देश का केंद्र है। यहां के सिक्के विदेशों तक प्रसिद्ध हैं। सिक्कों पर राजा बदला, पर महाकाल का चिन्ह स्थायी रहा।” वर्चुअल म्यूजियम में ओरछा को 360 डिग्री में डिजिटल रूप से देखा जा सकेगा।

कार्यक्रम में पुरातत्व विभाग की 11 किताबों और पर्यटन विभाग के समाचार पत्र के दूसरे संस्करण का विमोचन हुआ। वाकणकर शुभंकर को भी लॉन्च किया गया। साथ ही बताया गया कि बुरहानपुर में नया म्यूजियम और दमोह में रानी दुर्गावती से जुड़ा संग्रहालय बनाया जाएगा।

यह डिजिटल संग्रहालय लोगों को बिना गाइड के एक इंटरेक्टिव अनुभव देगा। ‘भारत की सौर परंपरा’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र है, जो सुबह 10:30 से शाम 5:30 तक नि:शुल्क खुली रहेगी।

बच्चों के लिए रचनात्मक कार्यशालाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शैक्षणिक गतिविधियां भी मेले का हिस्सा हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *