अवैध प्लाटिंग पर बड़ा एक्शन : नवा रायपुर के टेमरी में बुलडोजर चलाकर ढहाए गए कई अवैध मकान…..

0
110
अवैध प्लाटिंग पर बड़ा एक्शन
अवैध प्लाटिंग पर बड़ा एक्शन

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से एक और बड़ी कार्रवाई की है।

READ MORE : भोपाल में बवाल : भाजपा नेत्री शकुन शर्मा से दबंगों की मारपीट, मंदिर जाने से रोका, बाल पकड़कर घसीटा…वीडियो वायरल

टेमरी क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध प्लाटिंग की शिकायतों के आधार पर, राजस्व विभाग, पुलिस और NRDA की टीमों ने मिलकर गांव टेमरी में बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान, अवैध जमीन पर बन रहे कई मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

प्रशासन की सख्ती

रायपुर जिले के SDM नंद कुमार चौबे ने इस संयुक्त कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि टेमरी में अवैध प्लाटिंग की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद राजस्व विभाग ने सुबह अपनी टीम भेजी और अवैध निर्माणों को हटवाया।

SDM चौबे ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि राजधानी में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग अवैध प्लाटिंग और कब्जे के खिलाफ पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

READ MORE : Diwali Mela : दिवाली की तैयारी, शॉपिंग पर बंपर उपहार! संगिनी महिला मंडल लाया खास ‘दिवाली मेला’, खाने-पीने का भी पूरा इंतजाम

कार्रवाई के दौरान NRDA के अधिकारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी, पुलिस सुरक्षा बल और कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here