Betul Chhindwara : कफ सिरप से बच्चों की मौत पर बड़ा खुलासा…

0
115
Betul Chhindwara
Betul Chhindwara

Betul Chhindwara : बैतूल। छिंदवाड़ा जिले की सीमा से सटे दो गांवों में कफ सिरप से दो बच्चों की मौत का बड़ा खुलासा हुआ है। आमला ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर ने जानकारी दी कि ग्राम जामुन बिछुआ निवासी 2 साल के गर्मित और ग्राम कलमेश्वरा निवासी 4 साल के कबीर यादव की मौत कफ सिरप के सेवन से हुई थी।

READ MORE : Singrauli News : रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली और चोरी का गोरखधंधा अधिकारी दे रहे संरक्षण…

Betul Chhindwara : जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों का इलाज छिंदवाड़ा जिले के परासिया निवासी डॉ. प्रवीण सोनी ने किया था। किडनी खराब होने के चलते बच्चों को अलग-अलग समय पर भोपाल भेजा गया, जहां हमीदिया अस्पताल में उनकी मौत हुई। कबीर की मौत 8 सितंबर को और गर्मित की मौत 1 अक्टूबर को हुई।

बीएमओ ने दोनों बच्चों के इलाज की पूरी केस हिस्ट्री जिला प्रशासन को भेज दी है। दोनों गांवों के लोग इलाज और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए छिंदवाड़ा जिले जाते हैं।

READ MORE : MP TOP 5 Breaking : एमपी सुबह की 5 बड़ी खबरें…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here