Bhilai News : शेयर मार्केट के नाम पर 7 करोड़ की धोखाधड़ी, पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार, कई संपत्तियां जब्त

0
106
Bhilai News
Bhilai News

Bhilai News : भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निवेशकों को एक साल में पैसे दोगुने करने का लालच देकर लगभग 7 करोड़ रुपये निवेश करवा लिए थे।

Bhilai News : पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्नेहांशु नामदेव, उसकी पत्नी, और सोमेंद्र पाटिल समेत अन्य ने ‘निशा बिजनेस कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन’ नाम की दो कंपनियों के माध्यम से यह फर्जीवाड़ा किया।

Bhilai News : पुलिस अभिरक्षा में लिए गए सोमेंद्र पाटिल ने पूछताछ में कबूला कि वह स्नेहांशु नामदेव के साथ मिलकर निवेशकों से मोटी रकम वसूलता था और उसमें से 20% हिस्सा खुद रखता था। अब तक की जांच में सोमेंद्र द्वारा करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना सामने आया है।

Bhilai News : पुलिस ने उसकी 38 लाख रुपये की कार, एक कीमती गूगल फोन, और कई चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। पूरा मामला करण शर्मा की शिकायत से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने बताया कि जुनवानी के सूर्यमाल इलाके में फर्जी कंपनी खोलकर उनसे और अन्य लोगों से करीब 66.47 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और निवेशकों से अपील की गई है कि यदि वे भी ठगी के शिकार हुए हैं तो सामने आएं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here