मुरैना (मध्य प्रदेश)। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जौरा कस्बे में आयोजित आशीर्वचन कार्यक्रम में सनसनीखेज बयान दिया। उन्होंने कहा कि “हमें ‘आई लव मोहम्मद’ से कोई तकलीफ़ नहीं है, तो ‘आई लव महादेव’ से भी किसी को दिक़्क़त नहीं होनी चाहिए।”
READ MORE : शनिवार का राशिफल : हनुमान जी की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत….
पंडित शास्त्री ने अपने प्रवचन में यह भी कहा कि उन्हें भड़काऊ माना जाता है, लेकिन उनका कोई मुस्लिम या ईसाई के खिलाफ रुख नहीं है। उन्होंने कहा, “हम कट्टर सनातनी हैं। दुख इस बात का है कि तमिलनाडु में भगवान राम का पोस्टर जलाया गया और देश में किसी ने आवाज़ तक नहीं उठाई। ऐसे करने वाले रावण के वंशज हैं और इन्हें सजा मिलनी चाहिए।”
उन्होंने हिंदू राष्ट्र की भावना पर जोर देते हुए कहा, “हमें सरकारी कागज़ों में हिंदू राष्ट्र नहीं चाहिए, बल्कि हर सनातनी के दिल में यह भावना होनी चाहिए। हिंदू अब डरने वाला नहीं है।” उन्होंने जात-पात और क्षेत्रवाद पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि हिंदू एकजुट नहीं हुए तो हालात कश्मीर जैसे हो सकते हैं। “अपने बच्चों को कार-व्यापार नहीं, संस्कार देकर जाओ। तभी धर्मविरोधी ताकतें हमारे बच्चों का मतांतरण नहीं करवा पाएंगी।”
READ MORE : Mahakal Aarti Live : उज्जैन महाकाल मंदिर में लाइव श्रृंगार आरती का अद्भुत नजारा….
पंडित शास्त्री ने 33 करोड़ देवताओं का हवाला देते हुए कहा, “हमारे पास 33 करोड़ देवता हैं। कम पड़ें तो नया भगवान बना लो, लेकिन किसी मजार पर चादर मत चढ़ाओ।”
उन्होंने सफाई कर्मचारियों से हनुमानजी की आरती करवाई और बताया कि 7 नवंबर से दिल्ली के कात्यायिनी मंदिर से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाली जाएगी, जो 16 नवंबर को वृंदावन में संपन्न होगी।









