नई दिल्ली। अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत द्वारा रूस से तेल का आयात जारी रखने के फैसले का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जोरदार समर्थन किया है। वाल्डाई डिस्कशन क्लब की बैठक में पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत किसी के सामने नहीं झुकेगा।
पुतिन ने बैठक में कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते हैं और रूस, भारत को तेल आयात से होने वाले नुकसान की भरपाई करेगा। उन्होंने वादा किया कि रूस से भारत को अतिरिक्त कृषि उत्पाद और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
Read More : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : क्रिकेट बेटिंग ऐप से जुड़े व्यापारी गिरफ्तार….
रूस के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत और रूस के बीच कच्चे तेल का व्यापार पूरी तरह आर्थिक और व्यावसायिक फैसला है, इसमें राजनीति का कोई हस्तक्षेप नहीं है। पुतिन ने दिसंबर में भारत आने की अपनी उत्सुकता जताई और पीएम मोदी से मिलने की प्रतीक्षा की।
Read More : Breaking News : छिंदवाड़ा के परासिया में 9 बच्चों की किडनी फेल होने से मौत, ड्रग विभाग ने मारा छापा
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि भारत रूसी तेल का आयात बंद करता, तो देश को अनुमानित 9-10 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ता। पुतिन ने कहा कि मोदी इस तरह का कोई कदम कभी नहीं उठाएंगे और भारत हमेशा अपनी संप्रभुता बनाए रखेगा।











