Friday, May 15, 2026
39 C
Raipur

CG News : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, फरसगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई

फरसगांव/रामकुमार भारद्वाज महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की नीति के तहत कोण्डागांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। फरसगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 2 अक्टूबर को एक परिजन ने पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान नाबालिग के 8 माह के गर्भवती होने की जानकारी दी। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि 2 दिसंबर 2024 को सोनाबेड़ा निवासी देवनाथ नेताम (26 वर्ष) ने मक्का बाड़ी के पास उसे बुलाकर पहले छेड़छाड़ की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद भी कई बार धमकाकर उसके साथ ज्यादती की गई। डर की वजह से पीड़िता ने अब तक किसी को नहीं बताया था।

Read More : बाजार में GST का जादू : नवरात्रि सेल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, कारों की बिक्री हुई दोगुनी; ग्राहकों ने जमकर की खरीदारी

प्रार्थी की शिकायत पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 125/2025 धारा 64 (2)(i)(M), 65 (1), 351 (3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन और एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संजय सिन्दे की टीम ने आरोपी को तलाश कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।

Read More : श्री राम के अपमान का जवाब: इंदौर में श्री परशुराम सेना ने जलाया ‘विधर्मी’ का पुतला, दी आंदोलन की चेतावनी

इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिन्दे, सहायक उपनिरीक्षक पिताम्बर, आरक्षक फरसुराम मरकाम, शंकर मरकाम और रतिराम मण्डावी की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories