Minister Cabinet Car Toll Barrier Accident: लखनपुर टोल नाके पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी पर गिरा बैरियर; PA ने कर्मचारी को जड़े थप्पड़

VIKASH KHALKHO

अंबिकापुर (सरगुजा)। Nishaanebaz.com-Minister Cabinet Car Toll Barrier Accident: नेशनल हाईवे 130 पर स्थित लहपटरा टोल प्लाजा पर आधी रात उस समय भारी बबाल हो गया, जब छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की गाड़ी पर ऑटोमैटिक टोल बैरियर का बूम गिर गया। इस घटना से गुस्साए मंत्री के निजी सहायक (PA) ओम प्रकाश राजवाड़े ने वाहन से उतरकर ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मचारी के साथ अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लखनपुर थाने का घेराव कर दिया और एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थीं। देर रात करीब 12:30 बजे उनका काफिला लहपटरा टोल प्लाजा पहुंचा। काफिले की पहली गाड़ी (इनोवा) के निकलते ही ऑटोमैटिक सिस्टम के तहत बैरियर का बूम नीचे आ गया। ठीक पीछे चल रही मंत्री की फॉर्च्यूनर कार पर बूम गिर गया, जिससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा।लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- चालक को चेतावनी दी, कर्मचारी से जल्द मिलकर जानूंगी  हाल-चाल - दैनिक भास्कर | Dainik Bhaskar

Read More : नेपाल में बाढ़ का कहर! 1,280 से ज्यादा मौतें, हजारों लोग गायब, सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश जारी

गाड़ी पर बैरियर गिरते ही मंत्री के पीए ओम प्रकाश राजवाड़े सुरक्षाकर्मियों के साथ कार से उतरे और सीधे टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी महेंद्र राजवाड़े से गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित कर्मचारी द्वारा माफी मांगे जाने के बावजूद पीए ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंत्री अपनी गाड़ी के भीतर ही बैठी रहीं, जबकि बाद में सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर पीए को शांत कराया।

विवरण (Incident Details) जानकारी / स्थिति (Information / Status)
घटनास्थल (Location) लहपटरा टोल नाका, नेशनल हाईवे 130, थाना लखनपुर (सरगुजा)
मुख्य पक्ष (Key Persons Involved) मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पीए ओम प्रकाश राजवाड़े व टोल कर्मी महेंद्र राजवाड़े
विवाद का कारण (Reason) फॉर्च्यूनर कार पर ऑटोमैटिक टोल बूम गिरने से गाड़ी का क्षतिग्रस्त होना
वर्तमान स्थिति (Current Status) पीड़ित का एमएलसी (MLC) हुआ; एफआईआर न होने पर ग्रामीणों की आंदोलन की चेतावनी

Read More : Raipur के Amity University की मेस में खाने के साथ मिल रहे कीड़े! छात्रों की शिकायत से मचा हड़कंप

टोल कर्मचारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री की अपील के बाद मंत्री ने अपने काफिले से फॉलो वाहन हटा दिया था। केवल दो गाड़ियां होने के कारण स्वचालित प्रणाली यह नहीं पहचान सकी कि पीछे आ रही फॉर्च्यूनर कार वीआईपी काफिले का हिस्सा है, जिससे बूम नीचे गिर गया।

Lakhanpur Toll Plaza Controversy | Minister Lakshmi Rajwade PA AssaultRead More : CM हाउस में गूंजा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, ‘हनुमान अंश’ के ब्लाइंड सिंगर सुनील लोधी को मिला बड़ा सम्मान

घटना के विरोध में गुरुवार को पीड़ित कर्मचारी महेंद्र राजवाड़े बड़ी संख्या में ग्रामीणों व टोल कर्मियों के साथ लखनपुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी का मेडिकल (MLC) कराया है। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस सत्ता के दबाव में आकर मामला दर्ज करने से कतरा रही है। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि आरोपी पीए के खिलाफ जल्द प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर उग्र आंदोलन करेंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *