Indore Breaking : इंदौर। शहर के मालवा मिल क्षेत्र स्थित काजी की चाल इलाके में एक लकड़ी के कारखाने में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस आगजनी में लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
READ MORE : Rewa News : प्राचीन देवी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Indore Breaking : केसर इंटरप्राइजेस में हुआ नुकसान
यह घटना केसर इंटरप्राइजेस नामक लकड़ी के कारखाने में हुई। लकड़ी का सामान होने के कारण आग तेज़ी से फैली और देखते ही देखते कारखाने में रखा लाखों रुपए का कच्चा और तैयार माल जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुँची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आस-पास की रिहायशी बस्ती में फैलने से रोका।
READ MORE : नम आँखों से मां दुर्गा को विदाई : विजयादशमी पर 176 प्रतिमाओं का विसर्जन, महादेव घाट पर उमड़ा भक्ति का सैलाब…
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना के कारणों की जाँच कर रही है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कारखाने में कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।









