नवरात्र विसर्जन पर पथराव माता प्रतिमा खंडित, 4 श्रद्धालु घायल, हिंदू संगठनों का ऐलान कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर ज्वालामुखी फटेगा…

Parivesh
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर, मध्य प्रदेश। बुरहानपुर ज़िले के ग्राम नयाखेड़ा में नवरात्र विसर्जन के पावन अवसर पर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब कुछ मुल्तानी मुस्लिम उपद्रवियों द्वारा हिंदू श्रद्धालुओं पर पथराव किए जाने का गंभीर आरोप लगा। इस हिंसक हमले में चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए और विसर्जन के लिए ले जाई जा रही माता रानी की एक छोटी प्रतिमा भी खंडित हो गई।

READ MORE : MP TOP 5 BREAKING : दशहरा पर्व पर ट्रैफिक डायवर्जन, शाम 5 से रात 11 बजे तक रूट बदले, समेत 5 बड़ी खबर

Burhanpur News : मस्जिद से लाइट बंद होने के बाद हुआ हमला

घायल श्रद्धालुओं ने घटना की भयावहता बताते हुए बड़ा खुलासा किया है। प्रत्यक्षदर्शी मुकेश ने बताया, “हम माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जा रहे थे, तभी अचानक पत्थरबाज़ों ने हमला कर दिया।”

वहीं, एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी दीपेश चौहान ने आरोप लगाया कि जैसे ही प्रतिमा लेकर जुलूस गली से निकला, “मस्जिद के मौलाना ने लाइट बंद कर दी और करीब 9 उपद्रवियों ने एकाएक हमला बोल दिया।”

नावरा चौकी में FIR दर्ज, पुलिस मौके पर

हमले में घायल हुए श्रद्धालुओं ने तत्काल नावरा चौकी पहुँचकर घटना की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए, चौकी प्रभारी हेमेंद्र चौहान तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल श्रद्धालु शंकर चौहान को पत्थर लगने से पैर पर गंभीर चोट आई है।

READ MORE : Surguja News: SECL खदान का विरोध उग्र: ग्रामीणों ने माइनिंग मैनेजर और पोकलेन चालक से की मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़

हिंदू संगठनों की उग्र चेतावनी

इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। संगठनों के पदाधिकारी शंकर चौहान ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है।

उन्होंने साफ कहा, “मुझ पर पत्थर से हमला किया गया है, मेरे पैर पर गंभीर चोट लगी है। अगर प्रशासन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो हम उग्र आंदोलन और चक्का जाम के लिए मजबूर होंगे।” उन्होंने आगे चेताया कि अगर कार्रवाई में देरी हुई तो “सड़कों पर ज्वालामुखी फटेगा।”

ग्राम नयाखेड़ा में अब तनाव का माहौल बना हुआ है और शासन-प्रशासन पर भारी दबाव है कि नवरात्र जैसे पावन पर्व पर आस्था को ठेस पहुँचाने वाले उपद्रवियों पर जल्द से जल्द कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *