MP News : SC/ST मोर्चा ने विधायक पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर जताई नाराज़गी, कल सौंपेंगे ज्ञापन

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली। देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति संयुक्त मोर्चा ने गहरी नाराज़गी जताई है। संगठन का कहना है कि विरोधियों द्वारा लगातार आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं, जबकि इस मामले में पहले ही SC/ST एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।

मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर 1 अक्टूबर 2025, दोपहर 4 बजे जिला मुख्यालय में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान लगभग 500 SC/ST और वंचित वर्ग के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

संगठन ने स्पष्ट किया कि यह कदम केवल विधायक के सम्मान की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज में सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। मोर्चा ने प्रशासन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हो रही अभद्र टिप्पणियों और आपत्तिजनक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *