CG News : कोंडागांव : बड़ेडोंगर के दंतेश्वरी मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर आस्था का सैलाब, पुलिस ने खिलाया खिचड़ी प्रसाद

VIKASH KHALKHO

कोंडागांव। देव नगरी बड़ेडोंगर के माई दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्र के अष्टमी पर्व पर मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का जत्था मंदिर परिसर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ और यह देर शाम तक जारी रहा। हजारों की संख्या में भक्तों ने कतार में लगकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता दंतेश्वरी के जयकारों के बीच दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

नवरात्र पर्व पर ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ दूर-दराज़ से भी भक्त बड़ी संख्या में यहां पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक परिधान धारण कर पूजा में शामिल हुईं, वहीं युवा वर्ग ने भी श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। भक्तों ने मां दंतेश्वरी के विशेष पूजा-पाठ किए, नारियल और चुनरी अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगी।

Read More : CG Cabinet :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कर्मचारियों के हित मे बड़ा निर्णय, पढ़िए अहम फैसले

मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और “जय माता दी” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। मंदिर समिति एवं पुलिस प्रशासन और एनसीसी के गर्ल्स कैडेट्स की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया। खुद उप पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल ने भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरित की। इस दौरान बड़ेडोंगर थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Read More : Bihar Elections 2025 : चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 7 करोड़ 24 लाख मतदाताओं की प्रविष्टियां अब ऑनलाइन देखें

भक्तों ने पूजा-अर्चना और भंडारे में शामिल होकर नवरात्र पर्व की खुशी साझा की। मंदिर समिति और प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से आस्था और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा मिलता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *