CG News : गणनाथ कुलदीप बने भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं सार्वजनिक शिकायत निवारण परिषद के प्रदेश प्रभारी

VIKASH KHALKHO

रजनीश सिंह/मुंगेली। छत्तीसगढ़ के गणनाथ कुलदीप को भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं सार्वजनिक शिकायत निवारण परिषद (मुख्य प्रकोष्ठ) में प्रदेश प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनके राष्ट्रहित और सार्वजनिक सेवाओं के प्रति समर्पण तथा कार्यकुशलता के आधार पर सौंपी गई है।

इस नियुक्ति की घोषणा परिषद के राष्ट्रीय माननीय दर्श चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह और संजीव कुजूर ने की है। परिषद के अनुसार, श्री कुलदीप अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

Read News : Bhopal : जिलों में संगठन मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस की महत्वपूर्ण पहल, भोपाल में पहली बैठक सम्पन्न

परिषद का कार्यक्षेत्र ग्राम स्तर से लेकर राज्य और अब राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित है। गणनाथ कुलदीप के मार्गदर्शन में नागरिकों को भ्रष्टाचार, अपराध, शोषण, अत्याचार और अन्य अन्याय के खिलाफ संघर्ष में सहायता मिलेगी। साथ ही, भारत सरकार, राज्य सरकार और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन सामाजिक न्याय और सुशासन को सशक्त बनाने में योगदान देगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सरकारी अधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे इस पद पर आसीन कुलदीप को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। परिषद को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन से संगठन के प्रयास और अधिक प्रभावी होंगे।

Read News : Sehore : मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही, एक बीएलओ निलंबित, पांच को कारण बताओ नोटिस

श्री कुलदीप ने अपने पहले के जनहितैषी कार्यों और सेवा भावना के आधार पर यह नई जिम्मेदारी ग्रहण की है। उनकी नियुक्ति से यह स्पष्ट होता है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर नागरिकों और संगठन के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *