CG News : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के कार्यकाल के अंतिम दिन, सीएस ऑफिस में बड़े तबादले

VIKASH KHALKHO

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन के आज के अंतिम कार्य दिवस को देखते हुए उनके कार्यकाल में कार्यरत कई मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी जैन के साथ करीब पौने पांच वर्ष से सीएस ऑफिस में कार्यरत रहे हैं।

आज जारी किए गए जीएडी आदेश के अनुसार, सीएस ऑफिस में ओएसडी रही पूनम सोनी (राप्रसे) का तबादला ओएसडी कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कर दिया गया है। हालांकि, श्रीमती सोनी को सीएस ऑफिस से कार्यमुक्त करने का अंतिम निर्णय नए मुख्य सचिव लेंगे।

परंपरा के अनुसार, नए मुख्य सचिव अपने भरोसेमंद अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति करते हैं। ऐसे में रायपुर प्रशासन में प्रमुख पदों पर फेरबदल की संभावनाएं हैं।

Read More : CG Accident : बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: नदी में बहने से सब इंजीनियर की मौत, साथी युवक की हालत गंभीर

सूत्रों के अनुसार, नए मुख्य सचिव विकास शील कल से अपना कार्यभार संभालेंगे। श्री शील के पूर्व अनुभव में फूड और स्वास्थ्य मार्कफेड में एमडी पद भी शामिल है।

शहर में यह खबर है कि नए मुख्य सचिव के आने के बाद पुराने निज सहायक और स्टाफ ऑफिसर सीएस ऑफिस में नियुक्ति के लिए प्रयासरत हैं। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि बदलावों की प्रक्रिया आने वाले कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी।

Read More : गरबा के नाम पर जिहादी साजिश, चैट लीक में सनसनीखेज खुलासा : एक भी हिंदू लड़की मत छोड़ो….

इससे पहले भी मुख्य सचिव अमिताभ जैन के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसले और तबादले किए गए थे, जो उनके प्रभावी और सक्रिय कार्यशैली का हिस्सा माने जाते हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *