Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh CG Accident : बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: नदी में बहने से सब...

CG Accident : बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: नदी में बहने से सब इंजीनियर की मौत, साथी युवक की हालत गंभीर

CG Accident
CG Accident

CG Accident : जीतू गुप्ता/ बेमेतरा : बेमेतरा ज़िले के साजा क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। नगर पंचायत साजा में पदस्थ सब इंजीनियर लोकेश शर्मा की दनिया नदी में बह जाने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब लोकेश शर्मा अपने एक साथी के साथ नदी पार कर रहे थे।

CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी का बहाव तेज होने के कारण लोकेश शर्मा नदी के पुल से फिसलकर बह गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में मौजूद एक युवक किसी तरह से बच गया, जिसे गंभीर हालत में गंडई अस्पताल रेफर किया गया है।

CG Accident : नगर पंचायत साजा में शोक की लहर

CG Accident : लोकेश शर्मा लंबे समय से नगर पंचायत देवकर (साजा) में अपनी सेवा दे रहे थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से नगर पंचायत के कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर है। लोग सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। नदी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अब सवाल उठ रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here