Indore Breaking : इंदौर। राजधानी दिल्ली से आई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार को इंदौर में बड़ी कार्रवाई की है। पाथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नितिन अग्रवाल के महू स्थित बंगले पर ED ने छापा मारा है।
Indore Breaking : यह छापा अनिल अंबानी से जुड़े एक बड़े मामले के इनपुट के आधार पर मारा गया है।
76, माल रोड, महू स्थित बंगले में की गई इस छापामार कार्रवाई के पीछे ED को जानकारी मिली है कि पाथ इंडिया कंपनी और अनिल अंबानी की कंपनी के बीच कई निर्माण कार्यों को लेकर लेन-देन हुआ है।
READ MORE : CG Crime News : सड्डू के शीतला तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी…
ED को आशंका है कि इन लेन-देन में मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला का इस्तेमाल किया गया है। अधिकारियों की टीम मौके पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई से इंदौर के कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है।











