Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Shivpuri News : खेत के विवाद पर खुलेआम क्रूरता, 12 भैंसों के...

Shivpuri News : खेत के विवाद पर खुलेआम क्रूरता, 12 भैंसों के थन कुल्हाड़ी से काटकर किया लहूलुहान…

Shivpuri News
Shivpuri News

Shivpuri News : शिवपुरी, मध्य प्रदेश। शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें कुछ लोगों ने खेत में घुसने पर नाराज होकर भैंसों के साथ क्रूरता की। आरोप है कि टीकाराम और अनिल लोधी ने भैंसों के सींग पकड़े और उनके पिता शिवदयाल लोधी ने कुल्हाड़ी से भैंसों के थनों पर वार किया। इस हमले में 12 भैंसों के थन कट गए और खून बहने लगा।

read more : Electricity Regulatory Commission : आंध्र प्रदेश डिस्कॉम की बचत से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 13 पैसे प्रति यूनिट हिसाब से लौटेगा पैसा

Shivpuri News : फरियादी कृपान सिंह गुर्जर ने बताया कि उनकी 10 भैंसें और दो अन्य किसानों की भैंसें खेत में चर रही थीं, तभी यह घटना हुई। पीड़ित ने भैंसों का मेडिकल कराया और उसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here