Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई : लाखों का गांजा जब्त, पिकअप...

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई : लाखों का गांजा जब्त, पिकअप वाहन समेत एक आरोपी गिरफ्तार…

0
105
इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

इंदौर, मध्य प्रदेश। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का गांजा शहर में पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पिकअप वाहन से हो रही थी तस्करी

क्राइम ब्रांच को गोपनीय सूचना मिली थी कि चेतन वाले मंदिर के पास से एक लोडिंग वाहन (पिकअप) के जरिए अवैध गांजे की एक बड़ी खेप सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत घेराबंदी की और वाहन को रोक लिया।

READ MORE : Rajnandgaon Crime : सरकारी महतारी एक्सप्रेस से शराब तस्करी, बोलेरो वाहन समेत आरोपी गिरफ्तार, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

तलाशी लेने पर वाहन के अंदर छिपाकर रखा गया 21 किलो 505 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त किए गए इस गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग आठ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।

खरगोन का तस्कर गिरफ्तार

वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गोरेलाल मेघवाल बताया। वह खरगोन जिले के बरोदा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह गांजा इंदौर शहर में सप्लाई करने के उद्देश्य से ला रहा था।

पुलिस ने आरोपी गोरेलाल मेघवाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

READ MORE : इंदौर में 1.68 करोड़ का इन्वेस्टमेंट फ्रॉड अमेरिकी कंपनी के कर्मचारी को लगाया चूना…..

पुलिस की मुहिम जारी, तस्करों को सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इंदौर पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों पर शिकंजा कस रही है ताकि समाज में नशे की प्रवृत्ति को खत्म किया जा सके। इस कार्रवाई से यह साबित होता है कि पुलिस की मुहिम अपराधियों और अवैध धंधे में शामिल लोगों पर लगातार दबाव बनाए हुए है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here