रतहरा : सुखनंदन सोनी की सराफा दुकान में ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं ने पायल चोरी कर ली। घटना दोपहर साढ़े तीन बजे हुई, जब दुकानदार दवाई कराने गए थे और दुकान उनके मौसेरे भाई को सौंप गई थी। महिलाओं ने पायल दिखाने का कहकर चार नग पायल पार कर दिए और डिजाइन पसंद न आने का बहाना बना कर चली गईं।
जब दुकानदार ने पायल की गिनती की, तो कमी का पता चला। सीसीटीवी कैमरे से चोरी की पुष्टि हुई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस जांच में जुटी है।
इस गिरोह की यह पहली वारदात नहीं है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यह महिला गैंग सराफा दुकानदारों को निशाना बनाकर जेवर चोरी कर चुकी है। जनेह पुलिस ने इससे पहले गिरोह पर अंकुश लगाया था, लेकिन अब यह फिर सक्रिय हो गया है।











