Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : ऑपरेशन निश्चय के तहत 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,...

Raipur Crime : ऑपरेशन निश्चय के तहत 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 9.6 किलो गांजा जब्त

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत तेलघानी नाका चौक ओवरब्रिज के नीचे की गई, जहां आरोपी गांजा के साथ पकड़े गए।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों में दो महाराष्ट्र के वासिम जिले से और एक बिहार के गोपालगंज जिले से है। पकड़े गए आरोपियों में शेर खान (34), शाहरूख शेख (25) और अमन अली (21) शामिल हैं। तीनों के पास से कुल 9 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 94 हजार रुपये है।

Raipur Crime : अभियान की कार्रवाई रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गांजा लेकर ओवरब्रिज के नीचे मौजूद हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को धरदबोचा।

Raipur Crime : पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 247/25 के तहत धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक भावेश गौतम, निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

गिरफ्तार

01. शेर खान पिता महेमुद खान उम्र 34 साल निवासी ग्राम तरहला तहसील व थाना मंगरूलपीर जिला वासिम महाराष्ट्र।

02. शाहरूख शेख पिता स्व. करीम शेख उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तरहला तहसील व थाना मंगरूलपीर जिला वासिम महाराष्ट्र।

03. अमन अली पिता भोला मियां उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मीरगंज थाना मोर जिला गोपालगंज बिहार।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here