रायपुर में फिर से चालू होगा स्काई वॉक प्रोजेक्ट…37.75 करोड़ की मंजूरी….

Parivesh

रायपुर। राजधानी रायपुर में वर्षों से ठप पड़े स्काई वॉक प्रोजेक्ट को नई रफ्तार मिलने जा रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने स्काई वॉक निर्माण के लिए 37,75,70,682 रुपये की स्वीकृत लागत के साथ नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

बता दें कि यह वही बहुप्रतीक्षित स्काई वॉक परियोजना है, जिस पर 2019 में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने रोक लगा दी थी। अब राज्य सरकार द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद यह प्रोजेक्ट दोबारा सक्रिय हो गया है।

इस स्काई वॉक का उद्देश्य जयस्तंभ चौक और आसपास के व्यस्ततम इलाकों में पैदल यात्रियों की आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाना है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रस्तावित इस योजना को अब नए स्वरूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

PWD की ओर से जारी नोटिफिकेशन में परियोजना की लागत, कार्य की समयसीमा और निर्माण एजेंसी से जुड़े प्रारंभिक विवरण साझा किए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *