Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh CG News : यूपी के ईंट भट्ठे में फंसे 20 मजदूरों की...

CG News : यूपी के ईंट भट्ठे में फंसे 20 मजदूरों की हुई घर वापसी…

CG News
CG News

CG News : बिलासपुर। रोजी-रोटी की तलाश में उत्तरप्रदेश गए छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई जीवनदान साबित हुई है। यूपी के जालौन जिले के एक ईंट भट्ठे पर कथित तौर पर बंधक बनाए गए 15 से 20 मजदूरों को जिला प्रशासन और श्रम विभाग की पहल के बाद सुरक्षित घर वापस लाया गया है।

Read More : Balod News : दल्लीराजहरा BSP माइंस में मधुमक्खियों का हमला, 11 कर्मचारी घायल…

CG News : मेकरी की महिला की शिकायत पर कार्रवाई

मामले का खुलासा तब हुआ जब गत 25 सितंबर को ग्राम मेकरी निवासी प्रभा सूर्यवंशी ने कलेक्टर को लिखित शिकायत दी। महिला ने बताया कि उसका पति राजेश कुमार सूर्यवंशी और उसके साथ गए अन्य मजदूर ईंट भट्टा मालिक अमित सिंह गोंड़ द्वारा बंधक बना लिए गए हैं। आरोप था कि मालिक उनसे जबरन मारपीट करवा रहा है और उन्हें भट्ठे से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

त्वरित पहल से खुला वापसी का रास्ता

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और श्रम विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रम पदाधिकारी समीर मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलते ही ईंट भट्ठा मालिक से संपर्क साधा गया। हालांकि, श्रम पदाधिकारी ने जांच में बंधक बनाने वाली बात सामने न आने की बात कही, लेकिन ईंट भट्ठा मालिक ने तत्काल मजदूरों को वापस भेजने पर सहमति जता दी।

Read More : MP NEWS : मंत्री विजयवर्गीय के विवादास्पद बयान पर हंगामा; कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा नेतृत्व से की सार्वजनिक माफ़ी की मांग की…

शनिवार को पहुंचे बिलासपुर

समीर मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई के फलस्वरूप लगभग 20 मजदूर वापस आए हैं, जो शनिवार को बिलासपुर पहुंच गए हैं। इन मजदूरों में जांजगीर-चांपा जिले के 8 और शेष बिलासपुर जिले के निवासी हैं। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से न सिर्फ मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी हुई है, बल्कि उन हजारों श्रमिकों को भी राहत मिली है जो दीगर प्रदेशों में काम की तलाश में जाते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here