CG News : छत्तीसगढ़ में अब B.Tech की पढ़ाई होगी पूरी तरह हिंदी में, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की घोषणा….

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) ने इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब बीटेक की पढ़ाई पूरी तरह हिंदी माध्यम में भी होगी। इसका निर्णय विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में लिया गया और यह इस साल से लागू होगा।

Read More : India Pakistan Final : दुबई में आज महामुकाबला : भारत-पाक फ़ाइनल से पहले उज्जैन में जीत का हवन मंदिरों में टीम इंडिया के लिए विशेष पूजा…

CG News : तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल समेत सभी शाखाओं की पढ़ाई हिंदी में होगी। छात्रों को हिंदी में उत्तर लिखने का विकल्प भी मिलेगा। यह योजना उन छात्रों के लिए लाभकारी होगी, जिन्हें अंग्रेजी में पढ़ाई में कठिनाई होती है।

CSVTU ने बताया कि हिंदी बीटेक के लिए लगभग 20 ऑथर से संपर्क किया गया है, जो अंग्रेजी की किताबों का सरल हिंदी में अनुवाद करेंगे। तकनीकी शब्द अंग्रेजी में ही रहेंगे ताकि विषय की स्पष्टता बनी रहे। फिलहाल हिंदी किताबों की तैयारी जारी है, और ई-लिंक के माध्यम से छात्रों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

Read More : Shajapur News : टमाटर के कम दाम और मंडी की अव्यवस्था से भड़के किसान, सड़क पर फेंके टमाटर, घंटों लगा रहा जाम…

छात्र अब हिंदी या अंग्रेजी माध्यम का विकल्प चुन सकेंगे। जिन छात्रों की संख्या अधिक होगी, उनके लिए अलग सेक्शन बनाए जाएंगे। सभी संबंधित कॉलेजों को हिंदी में बीटेक पढ़ाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

छात्रों के लिए यह कदम क्षेत्रीय भाषा में तकनीकी शिक्षा पाने का सुनहरा अवसर है, जिससे उनकी समझ और रिजल्ट में सुधार की संभावना बढ़ेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories