Wednesday, June 10, 2026
33.9 C
Raipur

MP TOP 5 Breaking : एमपी की 5 बड़ी खबरें….

1. उज्जैन को मिलेगी करोड़ों की सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास

भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में 355 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इनमें नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन, ब्रिज, नवीन विश्रामगृह, नवीन सर्किट हाउस, शासकीय धनवन्तरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में बालक-बालिका छात्रावास और सिविल अस्पताल भवन शामिल हैं। नवीन कलेक्ट्रेट भवन 134.97 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

2. भोपाल समेत इंदौर संभाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट

भोपाल। मौसम विभाग ने इंदौर संभाग के अलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में यहां ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ प्रदेश से मानसून विदाई ले रहा है और अनुमान है कि 6 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के सभी जिलों से मानसून विदाई ले चुका होगा।

3. भोपाल के 25 इलाकों में बिजली कटौती, मेन्टेनेंस के चलते पॉवर कट

भोपाल। राजधाजी के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी। मेन्टेनेंस कार्य के चलते 2 से 5 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। विशेषकर विद्या नगर सी-डी सेक्टर, भारत पेट्रोलियम कॉलोनी, लालघाटी, बरेला गांव, कोहेफिजा रोड, पारस सिटी, शबरी नगर, ओम नगर, सावन नगर, हलालपुर बस स्टैंड, आरके रेजीडेंसी और सिटी वॉक जैसे इलाकों में अलग-अलग समय पर पॉवर कट होगा।

4. Ind vs Pak फाइनल: भोपाल में हाई वोल्टेज सुरक्षा अलर्ट

भोपाल। एशिया कप फाइनल मैच Ind vs Pak को देखते हुए भोपाल में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। शहर में 1200 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। फास्टिव सीजन और नवरात्रि के मद्देनजर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया है। भीड़भाड़ वाली जगह और बड़ी स्क्रीन वाले स्थल पर विशेष चौकसी बरती जाएगी।

5. मध्य प्रदेश की 10 प्राइवेट यूनिवर्सिटी डिफाल्टर घोषित

भोपाल। यूजीसी ने देशभर की 54 निजी यूनिवर्सिटी में से 10 को डिफाल्टर घोषित किया है, जिन्होंने अपनी वेबसाइट पर आवश्यक जानकारी अपलोड नहीं की। एमपी में डिफाल्टर घोषित विश्वविद्यालयों में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी भोपाल, आर्यावर्त यूनिवर्सिटी सीहोर, प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी शिवपुरी, ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी सागर, जेएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल, शुभम यूनिवर्सिटी भोपाल, महर्षि महेश योगी वैदिक विवि जबलपुर, एलएनसीटी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी इंदौर, महाकौशल यूनिवर्सिटी जबलपुर और मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी सीहोर शामिल हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : प्रभात आरती में गूंजा सलासर बालाजी धाम, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

चूरू : राजस्थान के चूरू जिले में स्थित विश्वविख्यात...

Related Articles

Popular Categories