Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Breaking : तेलीबांधा पुलिस का बड़ा ऐलान: देर रात की पार्टियों...

Raipur Breaking : तेलीबांधा पुलिस का बड़ा ऐलान: देर रात की पार्टियों पर अब कड़ा नियम लागू….

Raipur Breaking
Raipur Breaking

 Raipur Breaking : रायपुर। शहर के तेलीबांधा क्षेत्र में अब होटल, बार, क्लब, पब और रेस्टोरेंट रात 12 बजे के बाद बंद रहेंगे। तेलीबांधा पुलिस ने शनिवार को सभी व्यवस्थापकों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि रात 12 बजे के बाद कोई पार्टी, आयोजन या डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

Read more : Mahakal Aarti Live : महाकाल मंदिर में आरती और श्रृंगार का अनोखा नज़ारा….

 Raipur Breaking : सिविल लाइन के सीएसपी रमाकांत साहू ने बताया कि प्रशासन ने होटल, ढाबा, क्लब और पब को रात 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी है, और रात 12:30 बजे तक सभी स्थान बंद कराए जाएंगे। देर रात तक न तो पार्टी की अनुमति होगी और न ही शराब परोसी जाएगी। केवल फूड पार्सल सेवा की अनुमति रहेगी।

होटल, क्लब और पब में किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पहले थाना में जानकारी देना अनिवार्य होगा। पुलिस को कार्यक्रम का विवरण, डीजे का विवरण, निजी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी देना आवश्यक है। नोटिस का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।

Read More : Horoscope Today 28 Sept 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here